ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ७
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
जनम जनम को मैं दास तुमारो ।
करुणा कर अब तार मुरारे ॥ टेक ॥ जनम०
भवसागर जल तरण कठिन है ।
किस बिधि जाऊं पार मुरारे ॥ १ ॥ जनम०
तुम बिन और न पालक मेरो ।
बंचक सब परिवार मुरारे ॥ २ ॥ जनम०
मैं गुणहीन दोष परिपूरण ।
अपनी ओर निहार मुरारे ॥ ३ ॥ जनम०
ब्रह्मानन्द बिलंब न कीजे ।
सुनिये मेरी पुकार मुरारे ॥ ४ ॥ जनम०
Download Free Janam Janam Ko Me Das Tumaro – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ६
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
नारायण को भजन करो नर ।
मन की छोड भटकना सारी ॥ टेक ॥ नारायण ०
क्या मथुरा क्या काशी जावे ।
क्या परबत वन फिरत अनारी ॥ १ ॥ नारायण ०
जप तप योग कठिन कलिमांही ।
थोडी उमर काम बहु भारी ॥ २ ॥ नारायण ०
शास्त्र अनेक पढो दिन राती ।
मुक्ति न हो बिन भजन तुमारी ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द कटे भवबन्धन ।
हरि का नाम सुमर सुखकारी ॥ ४ ॥ नारायण ०
Download Free Narayan Ko Bhajan Karo Nar – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ५
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
नारायण जिनके हिरदे में ।
सो कछु कर्म करे न करे रे ॥ टेक ॥ नारायण ०
नाव मिली जिसको जल अन्दर ।
बाहु से नीर तरे न तरे रे ॥ १ ॥ नारायण ०
पारसमणि जिनके घर मांही ।
सो धन संच करे न करे रे ॥ २ ॥ नारायण ०
सूरज को परकास भयो जब ।
दीपक जोत जरे न जरे रे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द रुप जिन जान्यो ।
काशी में जाय मरे न मरे रे ॥ ४ ॥ नारायण ०
Download Free Narayan Jinke Hirde Me – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ४
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
नारायण का नाम सुमर नर ।
जनम मरण दुःख जाय तुमारो ॥ टेक ॥ नारायण ०
मानुष जनम मिला जग माही ।
दाव जीतकर फिर किम हारो ॥ १ ॥ नारायण ०
जो परलोक सहायक तेरो ।
उस मालिक को काहे बिसारो ॥ २ ॥ नारायण ०
काल खडा सिर ऊपर तेरे ।
क्या सुख सोवत पांव पसारो ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द बिना हरि सुमरण ।
नहिं भवसागर को निस्तारो ॥ ४ ॥ नारायण ०
Download Free Narayan Ka Nam Sumar Nar – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ३
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
नारायण जिनके परिपालक ।
तिनको कौन दुःखाय सके रे ॥ टेक ॥ नारायण ०
प्रहलाद भक्त को डारा अगन में ।
रोम न एक जलाय सके रे ॥ १ ॥ नारायण ०
गज को पकड ग्राह ने खैचा ।
नहिं जल बीच डुबाय सके रे ॥ २ ॥ नारायण ०
द्रुपदसुता की बीच सभा के ।
रंच न लाज उठाय सके रे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द जो हरिगुण गावे ।
सो निर्भय पद पाइ सके रे ॥ ४ ॥ नारायण ०
Download Free Narayan Jinke Paripalak – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या २
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
नारायण मैं शरण तुम्हारी ।
दया करो महाराज हमारे ॥ टेक ॥ नारायण ०
मात तात सुत दार सहोदर ।
कोई न आवत काज हमारे ॥ १ ॥ नारायण ०
भवसागर जल दुस्तर भारी ।
तुमरे चरण जहाज हमारे ॥ २ ॥ नारायण ०
पाप अनेक किये जग माही ।
तुमको है अब लाज हमारे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द दया तुमरी से ।
सब दुख जावत भाज हमारे ॥ ४ ॥ नारायण ०
Download Free Narayan Mai Sharan Tumari – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan
ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या १
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)
|
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser. |
जय गणेश गणनाथ दयानिधि ।
सकल विघन कर दूर हमारे ॥ टेक ॥ जय०
प्रथम धरे जो ध्यान तुमारो ।
तिसके पूरण कारज सारे ॥ १ ॥ जय ०
लंबोदर गज वदन मनोहर ।
कर त्रिशूल परशू वर धारे ॥ २ ॥ जय ०
ऋद्धि सिद्धि दोऊ चमर डुलावे ।
मूषकवाहन परम सुखारे ॥ ३ ॥ जय ०
ब्रह्मादिक सुर ध्यावत मन में ।
ऋषि मुनि गण सब दास तुम्हारे ॥ ४ ॥ जय ०
ब्रह्मानन्द सहाय करो नित ।
भक्तजनों के तुम रखवारे ॥ ५ ॥ जय ०
Download Free Jai Ganesh Gan Nath Dayanidhi – Brahmanand Mp3 Bhajan
Free MP3 Download Filled Under: Brahmanand Mp3 Bhajan.
.
.